UP Anganwadi Bharti 2024 : यूपी में 23753 आंगनबाड़ी की निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाएं ऐसे करें आवेदन

 UP Anganwadi Bharti 2024 : बाल विकास सेवा परीक्षा पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती के लिए 23753 रिक्तियां भर रही है। अधिसूचना, रिक्तियां, पात्रता, आयु सीमा और अन्य विवरण यहां देखें। अगर आपने भी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से (10+2)वीं पास किया है तो आप यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। 


UP Anganwadi Bharti


UP Anganwadi Bharti 2024


उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 पहल के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। उत्तर प्रदेश में सामाजिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट upanganwabidharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 


यूपी आंगवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 13 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास किसी भी बोर्ड से इन्टरमीडिएट या उसके समकक्ष शेक्षिक योग्यता होनी चाहिए। 


यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती जिलों के अनुसार की जाएगी। उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए कोई आवेदन शुल्क नही देना होगा। आप मुफ्त में आंगन वाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



UP Anganwadi Vacancy 2024 Notification: 


आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम 35 वर्ष की आयु वाली महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकती हैं। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु में छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग की महिला से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। 


UP Anganwadi Bharti 2024: 


जानें कौन कर सकता है आवेदन?


यूपी आंगवाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। और अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) और वार्ड (शहरी क्षेत्र) के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही अभ्यर्थी को उसी ग्राम पंचायत या शहरी क्षेत्र के वार्ड का निवासी होना चाहिए


UP Anganwadi Bharti: कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंकों का उपयोग करके बनाई गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।


UP Anganwadi Vacancy 2024 Online Apply Link

उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं , वे ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक यहां से प्राप्त करें।


UP Anganwadi Bharti Apply online click here


UP Anganwadi Bharti: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म 2024 कैसे भरें?


यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:


  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

सबसे पहले, आपको उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट https://icdsupweb.org/ पर जाना होगा।

  • पंजीकरण करें:

होमपेज पर, आपको "रजिस्टर" बटन पर क्लिक करना होगा और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।


  • लॉगिन करें:

पंजीकरण के बाद, आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।


  • आवेदन पत्र भरें:

लॉगिन करने के बाद, आपको "आवेदन पत्र" टैब पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि शैक्षिक योग्यता, अनुभव, जाति, आदि दर्ज करनी होगी।


  • दस्तावेज अपलोड करें:

आपको अपनी शैक्षिक योग्यता, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।


  • आवेदन पत्र जमा करें:

सभी जानकारी दर्ज करने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आपको "आवेदन पत्र जमा करें" बटन पर क्लिक करना होगा।


Post a Comment

और नया पुराने