CTET July 2024 : सीटेट के लिए आवेदन शुरु जाने कब होगा एग्जाम , क्या होगा सिलेबस

 CTET July 2024 : सीबीएसई ने जुलाई 2024 में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार CTET Exam का आयोजन रविवार, 7 जुलाई 2024 को किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप इसके लिए 2 अप्रैल, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर सक्रिय है। इसके अलावा डायरेक्ट लिंक आगे इस खबर में भी मिल जाएगा।


CTET July Notification out


CTET July 2024


20 भाषाओं में होगा सीटेट एग्जाम


सीटीईटी जुलाई 2024 एग्जाम पूरे देश के लगभग 136 शहरों में कुल 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी



CTET रजिस्ट्रेशन फीस


सामान्य/ ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ पेपर I या II के लिए सीटेट एग्जाम फीस 1000 रुपये है। जबकि दोनों पेपर I और II के लिए अप्लाई करने के लिए आपको 1200 रुपये CTET Form Fees भरनी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति/ जनजाति/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सिर्फ एक पेपर के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है और दोनों पेपर्स के लिए 600 रुपये है।


CTET July 2024 Online form


सीटेट के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे "CTET July 2024 Registration" लिंक पर क्लिक करें। इस वाक्य में दिए लिंक को क्लिक करके भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद खुलने वाले नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करें और पेज डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इस पेज का प्रिंटआउट लेकर अपने पास संभाल कर रखें।


सीटीईटी परीक्षा क्या है?

CTET Full Form है- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा। यह कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए जरूरी योग्यताओं में से एक है। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास करने वालों को सीटेट सर्टिफिकेट मिलता है। इसके आधार पर वे प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) या उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) टीचर की जॉब के लिए निकलने वाली वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की योग्यता हासिल करते हैं। केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) जैसे केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए ये परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

Post a Comment

और नया पुराने